Skip to main content

Posts

नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत होंगे

इंडिया नेटबुक्स एवं बीपीए फाउंडेशन अवार्ड अलंकरण समारोह में सम्मानित होंगे प्रो शर्मा इंडिया नेटबुक्स एवं बीपीए फाउंडेशन अवार्ड अलंकरण समारोह, नई दिल्ली में समालोचक एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा को साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। संस्था द्वारा नई दिल्ली में रविवार, 12 मार्च को आयोजित इस समारोह में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मियों द्वारा प्रो शर्मा को जनकदुलारी मिश्रा साहित्य भूषण सम्मान अर्पित किया जाएगा। आयोजन के संस्थापक - संयोजक वरिष्ठ लेखक डॉ संजीव कुमार हैं। समीक्षा एवं अनुसंधानपरक लेखन में पिछले तीन दशकों से अधिक समय से निरंतर सक्रिय प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने साहित्य, भाषा, लिपि, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने शब्दशक्ति सम्बन्धी भारतीय और पाश्चात्य अवधारणा तथा हिन्दी काव्यशास्त्र, हिंदी कथा साहित्य, देवनागरी विमर्श, मालवा का लोकनाट्‌य माच और अन्य विधाएं, हिन्दी भाषा संरचना, प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य, मालवी भाषा और साहित्य, अवन्ती क्षेत्

शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसन्धान एवं विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आएँ अतिथि विद्वान - कुलपति प्रो पांडेय

कुलपति प्रो पांडेय की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अतिथि विद्वानों की बैठक सम्पन्न   उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में अतिथि विद्वानों बैठक गुरुवार 9 मार्च 2023 को संपन्न हुई, जिसमें कुलपति जी ने अतिथि विद्वानों से विश्वविद्यालय में आय के स्रोत बढ़ाने पर चर्चा की। विक्रम विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में अतिथि विद्वानों की एक महत्वपूर्ण बैठक शलाका दीर्घा सभागार में संपन्न हुई। बैठक में कुलपति जी ने अतिथि विद्वानों (गेस्ट फैकल्टी) के साथ विश्वविद्यालय में आय के स्रोत में वृद्धि और विभाग की गतिविधियों पर गहन मंथन किया। सम्बोधित करते हुए  कुलपति प्रो पांडेय ने कहा कि अतिथि विद्वान विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण घटक हैं। विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास में अभी तक अतिथि विद्वानों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अतिथि विद्वानों की सराहना करते हुए कुलपति जी ने कहा कि जिस तरह से अभी तक शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने में अतिथि विद्वानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, वैसे ही आगे भी उनसे सहयोग की अपेक्षा

आयुष सी.एच.ओ. का प्रशिक्षण शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय उज्जैन में धन्वंतरि पूजन के साथ प्रारंभ

उज्जैन ।   संचालनालय आयुष म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत् आयुष सी.एच.ओ. का प्रशिक्षण शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय उज्जैन में गुरुवार को धन्वंतरि पूजन के साथ प्रारंभ हुआ है। संस्था के प्राचार्य डॉ. जे. पी. चौरसिया ने बताया कि संभाग में पदस्थ समस्त आयुष कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसरों के कौशल उन्नयन एवं आयुष पद्धति के विकास हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न चिकित्सा संबंधी विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। साथ ही महाविद्यालयीन चिकित्सालय में संचालित ओ.पी.डी. एवं अन्य आधुनिक चिकित्सा उपक्रमों द्वारा जीवंत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार निमजे तथा सहायक नोडल अधिकारी डॉ. निरंजन सराफ के निर्देशन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  चिकित्सालय के आर.एम.ओ. एवं सहा. प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. हेमन्त मालवीय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेटरों के माध्यम आयुष चिकित्सा प

महिला दिवस पर ही नहीं वर्ष भर अपने आप को सशक्त माने महिलायें - श्रीमती सुषमा सिंह

भोपाल । एनआईटीटीटीआर भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा सिंह आईपीएस एडीजी विजिलेंस थी। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण विषय पर बोलते हुए कहा कि भारत में महिलाएं प्राचीन काल से ही सशक्त रही हैं। १२ वी सदी के बाद कुछ कुरुतियां आयी थी, उस समय भी सशक्त महिलाओं के उदहारण मिलते है। आज भारतीय संबिधान ने महिलाओं को विशेष अधिकार दिए हैं। महिलाओं के सतत विकास के लिए कार्ययोजना बनी हैं। बदलाव आ रहा है पर यह बदलाव धीमा है। सिर्फ महिला दिवस पर ही नहीं वर्ष भर महिलाओं को अपने आप को सशक्त मानना चाहिए। निटर भोपाल के निदेशक डॉ सीसी त्रिपाठी ने अपने सन्देश में कहा कि महिलाये समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं। महिला के बिना पुरुष का अस्तित्व नहीं है। जन्म लेने के बाद सबसे पहले हम सभी का साक्षात्कार माँ के रूप में एक महिला से ही होता हे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रचना शर्मा ने की । उन्होंने कहा कि परिवार निर्माण एवं अगली पीढ़ी की दशा एवं दिशा माँ के रूप में महिला ही निर्धारित करती है। इस अवसर पर श्रीमती वंदना त्रिपाठी विशेष

नारी से जुड़ी जड़ मानसिकता और रूढ़ियों से मुक्त होना होगा भारतीय समाज को – प्रो शर्मा

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत राष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मान समारोह, फाग उत्सव एवं काव्य गोष्ठी सम्पन्न नारी : कल, आज और कल पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का छठा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह संपन्न हुआ। माँ अहिल्याबाई मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के शिवाजी भवन में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए पचपन महिलाओं को एवं भारत माता राष्ट्र रत्न अलंकरण से देश की पांच प्रतिष्ठित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारी : कल, आज और कल पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि श्री हरेराम वाजपेयी, अध्यक्ष हिन्दी परिवार इन्दौर, श्रीमती रत्ना पाण्डे पत्रकार रायपुर, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. शिवा लोहारिया, जयपुर थीं। अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने कहा कि नारी सृष्टि की सर्जक और संरक्षणकर्ता दोनों है। प्राचीन काल में मात

खुशहाल महिला खुशहाल परिवार

ब्र ह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव दर्शन धाम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उज्जैन। ऋषिनगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव दर्शन धाम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका विषय "खुशहाल महिला खुशहाल परिवार" इस कार्यक्रम में उज्जैन शहर जानी मानी नारी शक्ति शामिल हुई उषा सोडाणी (माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष ), डॉक्टर प्रोफेसर अरुणा सेठी (सम्राट विक्रमादित्य शासकीय विधि विश्वविद्यालय के प्राचार्य), डॉ रश्मि शर्मा ( नेत्र रोग विशेषज्ञ ),रुचिका मिश्रा (आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में फिजियोथैरेपिस्ट प्रोफेसर) डॉक्टर स्नेहल देशमुख (देशमुख हॉस्पिटल के डायरेक्टर स्त्री रोग विशेषज्ञ), ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी जी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर तथा नारी शक्ति के सम्मान से किया गया और साथ ही साथ कुमारी शानवी ने नारी शक्ति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। राजयोगिनी उषा दीदी जी ने बताया कि खुशहाल महिला होगी तब ही खुशहाल परिवार संभव ह

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हमें अपनी विरासत की महक आती हैं - श्री सी पी शर्मा

भोपाल । निटर भोपाल के वर्ष 2023-2024 के वार्षिक अकादमिक ट्रेनिंग प्रोग्राम के कैलेन्डर का विमोचन श्री सी पी शर्मा चैयरमेन बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स द्वारा किया गया। श्री सी पी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सही रूप में क्रियान्वयन कर हम पुनः अपनी विश्व गुरु की समृद्ध विरासत को प्राप्त कर सकते हैं। इस नीति में हमें अपनी विरासत की महक आती हैं। निटर भोपाल के निदेशक डॉ सी सी त्रिपाठी के अनुसार निटर भोपाल द्वारा आगामी अकादमिक वर्ष में कुल 304 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस कैलेन्डर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आउटकम बेस्ड एजुकेशन, एडवांस पेडागोजी ,एनबीए अक्रेडिटेशन, इंडियन नॉलेज सिस्टम , बिज़नेस एंड सॉफ्ट स्किल्स, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, जी २०,पीएम गति शक्ति , इंस्टीटूशनल डेवलपमेंट प्लान तैयार करना , विदेश मंत्रालय द्वारा प्रायोजित फॉरेन टीचर्स के लिए कार्यक्रम , मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन , राजभाषा , बिभिन्न केंद्रीय संस्थानों के साथ संयुक्त कार्यक्रम ,आदि शामिल हैं । इस बार के कार्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों का मानस तैयार करने

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का राष्ट्रीय समारोह माँ अहिल्यादेवी की नगरी इन्दौर में 5 मार्च को होगा।

नागदा - राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा प्रतिवर्षानुसार अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन देश के प्रमुख नगरो में विगत 6 वर्षो से हो रहा है। माँ अहिल्या देवी की नगरी इन्दौर में 5 मार्च 2023 रविवार को दोपहर से रात्रि तक 3 सत्रो में राष्ट्रीय संगोष्ठी, भारतमाता राष्ट्ररत्न अलंकरण, माँ अहिल्या देवी राष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मान एवं फाग उत्सव राष्ट्रीय बहुभाषी काव्यगोष्ठी होगी। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि 6वाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का राष्ट्रीय सम्मान समारोह इन्दौर के शिवाजी भवन श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति में रविवार को होने जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा में सक्रिय 5 महिलाओं को भारत माता राष्ट्ररत्न अलंकरण एवं संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्यो को माँ अहिल्यादेवी राष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मान से 55 महिलाओं को शाल-अंगवस्त्रम् एवं अभिनंदन पत्र प्रदान किये जावेंगे। राष्ट्रीय सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति जैन इन्दौर, सारस्वत अतिथि डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, अध्यक्षता श्रीमती सुवर्णा जाधव पुणे, मुख्य वक्त

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार