Skip to main content

Posts

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 16 जनवरी 2021

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 जनवरी 2021 पॉजिटिव आए सैंपल की संख्या = 03 आज दिनांक तक मौत = 103

कोविड - 19 तथ्यपरक जागरूकता अभियान

  विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का अनुरोध कोविड - 19 के संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों से सम्बंधित तथ्यात्मक सन्देशों को समस्त शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, शैक्षिक संस्थानों, जन समुदाय और समूहों के मध्य प्रसारित करने का अनुरोध है।

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 15 जनवरी 2021

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 15 जनवरी 2021 पॉजिटिव आए सैंपल की संख्या = 10 आज दिनांक तक मौत = 103

एक तरफ भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा, दूसरी तरफ आयुष शिक्षकों को मिल रहा है वेतन ऐलोपैथी से आधा

उज्जैन। प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों, होम्योपैथी एवं यूनानी महाविद्यालयों में कार्यरत चिकित्सा शिक्षकों को प्रदेश के एलोपैथी महाविद्यालयों के चिकित्सा शिक्षकों से लगभग आधा वेतन प्राप्त हो रहा है। एलोपैथी चिकित्सा शिक्षकों को वर्ष 2013 में पुनरीक्षित वेतनमान प्रदान किया जाने लगा। आयुर्वेद एवं एलोपैथी चिकित्सा शिक्षकों को वर्ष 2013 में एक साथ पुनरीक्षित वेतनमान प्रदान किए जाने की कार्यवाही की जा रही थी परंतु केवल एलोपैथी चिकित्सा शिक्षकों को पुनरीक्षित वेतनमान प्रदान किया गया। आयुष महाविद्यालय में पदस्थ चिकित्सा शिक्षिकों को पिछले 05 वर्षों से एलोपैथी चिकित्सा शिक्षकों से लगभग आधा वेतनमान प्राप्त हो रहा है। एक तरफ भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दूसरी तरफ आयुष शिक्षकों को मिल रहा है वेतन ऐलोपैथी से आधा, भारतीय पद्धति आयुर्वेद के प्रति शासन की यह घोर उपेक्षा है एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के भी विपरीत है। प्रदेश के शासकीय विज्ञान, कला, वाणिज्य आदि महाविद्यालयों में पदस्थ शिक्षक एवं यहां तक लाइब्रेरियन एवं क्रीड़ा शिक्षक भी आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षकों से भी लगभग दो ग

कोविड - 19 तथ्यपरक जागरूकता अभियान

  विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का अनुरोध कोविड - 19 के संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों से सम्बंधित तथ्यात्मक सन्देशों को समस्त शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, शैक्षिक संस्थानों, जन समुदाय और समूहों के मध्य प्रसारित करने का अनुरोध है।

विक्रम विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 25 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन ; एलएलएम, एम ए योग, बी जे एम सी एवं रामचरितमानस में विज्ञान और संस्कृति पाठ्यक्रम में जारी हैं ऑनलाइन प्रवेश आवेदन

विक्रम विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 25 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन एलएलएम, बी जे एम सी एवं रामचरितमानस में विज्ञान और संस्कृति पाठ्यक्रम में जारी हैं ऑनलाइन प्रवेश आवेदन      उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित जिन पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं, उनकी ऑनलाइन लिंक 25 जनवरी 2021 तक खुली रहेगी। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी संबंधित अध्ययनशाला में संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा, कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि,   विक्रम विश्वविद्यालय में वर्तमान  सत्र से प्रारंभ हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों  में ऑनलाइन  प्रवेश की तिथि भी 25 जनवरी  रहेगी। विश्वविद्यालय में नवस्थापित  विधि अध्ययनशाला में एल एल एम एवं हिंदी अध्ययनशाला में प्रारंभ किया गए बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास  कम्युनिकेशन -  बीजेएमसी एवं रामचरितमानस में  विज्ञान और संस्कृति प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में  प्रवेश जारी है।  

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 14 जनवरी 2021

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 जनवरी 2021 पॉजिटिव आए सैंपल की संख्या = 09 आज दिनांक तक मौत = 103

कोविड - 19 तथ्यपरक जागरूकता अभियान

  विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का अनुरोध कोविड - 19 के संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों से सम्बंधित तथ्यात्मक सन्देशों को समस्त शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, शैक्षिक संस्थानों, जन समुदाय और समूहों के मध्य प्रसारित करने का अनुरोध है।

भारतवर्ष को राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक सूत्र में बांधा सम्राट विक्रमादित्य ने ; विक्रम विश्वविद्यालय में हुआ सम्राट विक्रमादित्य : पुरातत्त्व, इतिहास और साहित्य के संदर्भ में पर राष्ट्रीय परिसंवाद

 भारतवर्ष को राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक सूत्र में बांधा सम्राट विक्रमादित्य ने  विक्रम विश्वविद्यालय में हुआ सम्राट विक्रमादित्य : पुरातत्त्व, इतिहास और साहित्य के संदर्भ में पर राष्ट्रीय परिसंवाद विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की हिंदी अध्ययनशाला एवं गांधी अध्ययन केंद्र द्वारा सम्राट विक्रमादित्य : पुरातत्त्व, इतिहास और साहित्य के संदर्भ में पर केंद्रित राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन हुआ। आयोजन के प्रमुख अतिथि वरिष्ठ विद्वान एवं सम्राट विक्रमादित्य शोध पीठ, उज्जैन के पूर्व निदेशक डॉ भगवतीलाल राजपुरोहित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा ने की। परिसंवाद में प्रो प्रेमलता चुटैल, प्रो गीता नायक एवं डॉ जगदीश चंद्र शर्मा ने विचार व्यक्त किए। प्रमुख वक्ता डॉ भगवतीलाल राजपुरोहित ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने अपने विद्याप्रेम, शौर्य और पराक्रम के माध्यम से अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने अपने व्यापक प्रयासों से संपूर्ण भारतवर्ष को राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक सूत्र में

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 13 जनवरी 2021

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 13 जनवरी 2021 पॉजिटिव आए सैंपल की संख्या = 04 आज दिनांक तक मौत = 103

भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अविस्मरणीय सिद्ध हुआ स्वामी विवेकानंद का आविर्भाव – प्रो शर्मा ; स्वामी विवेकानंद : सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक परिप्रेक्ष्य पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी संपन्न

भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अविस्मरणीय सिद्ध हुआ स्वामी विवेकानंद का आविर्भाव – प्रो शर्मा  स्वामी विवेकानंद : सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक परिप्रेक्ष्य पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी संपन्न देश की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा स्वामी विवेकानंद : सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक परिप्रेक्ष्य पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन के प्रमुख अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद डॉक्टर शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रवासी साहित्यकार श्री सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक, ओस्लो, नॉर्वे, डॉ रश्मि चौबे, गाजियाबाद, संस्था के महासचिव डॉक्टर प्रभु चौधरी एवं श्रीमती लता जोशी, मुंबई थीं। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि लेखक एवं आलोचक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का आविर्भाव भारतीय इतिहास और संस्कृति में अविस्मरणीय सिद्ध हुआ है। उन्होंने दशकों पहले भारत की आजादी का सपना बुना था। उन्होंने द

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 12 जनवरी 2021

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 12 जनवरी 2021 पॉजिटिव आए सैंपल की संख्या = 19 आज दिनांक तक मौत = 103

मध्यप्रदेश कोरोना बुलेटिन 12 जनवरी 2021

 

विक्रम विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 13 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन ; एलएलएम, एम ए योग, बी जे एम सी एवं रामचरितमानस में विज्ञान और संस्कृति पाठ्यक्रम में जारी हैं ऑनलाइन प्रवेश आवेदन

  उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित जिन पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं, उनकी ऑनलाइन लिंक 13 जनवरी 2021 तक खुली रहेगी। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी संबंधित अध्ययनशाला में संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा, कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि,   विक्रम विश्वविद्यालय में नवीन  सत्र से प्रारंभ हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों  में ऑनलाइन  प्रवेश की तिथि भी 13 जनवरी  रहेगी। विश्वविद्यालय में नवस्थापित  विधि अध्ययनशाला में एल एल एम, दर्शनशास्त्र अध्ययनशाला में एम ए योग एवं हिंदी अध्ययनशाला में प्रारंभ किया गए बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास  कम्युनिकेशन -  बीजेएमसी एवं रामचरितमानस में  विज्ञान और संस्कृति प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में प्रवेश जारी है।

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पांडेय हिन्द चक्र अंतरराष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत

उज्जैन :  विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रो डॉ अखिलेश कुमार पांडेय को हिन्द चक्र इंटरनेशनल अवॉर्ड - 2020 से सम्मानित किया गया। हिन्द चक्र, राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका, हिन्द चक्र इंग्लिश न्यूज़, हिन्द चक्र लाइव और हिन्द चक्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में  आयोजित आयोजन में उन्हें यह सम्मान अर्पित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें टीचिंग, रिसर्च और एडमिनिस्ट्रेशन तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति के आधार पर प्रदान किया गया है। हिन्द चक्र के फाउंडर एवं एडिटर इन चीफ अवधेश झा ने कहा हिन्द चक्र की स्थापना वर्ष 2016 में किया गया था। तबसे हिन्द चक्र मीडिया तथा कई क्षेत्रों में इसकी भूमिका सक्रिय रही है।  हिन्द चक्र के संरक्षक जस्टिस श्री राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय, पटना तथा प्रेसिडेंट, ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन, दिल्ली ने मीडिया की भूमिका एवं महत्व के बारे में प्रकाश डाला। प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा, कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि,  इस अवॉर्ड समारोह की सहयोगी संस्था इडमैक्स टेक्नोलॉजी, योग पीठ, ज्योतिर्मय ट्रस्ट (यूनिट ऑफ योग रि

भारतीय जीवन दृष्टि से विश्व को परिचित कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया स्वामी विवेकानंद ने – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव ; विक्रम विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज और कृषि शिक्षा प्रारंभ करने के लिए किए जाएंगे विशेष प्रयास ; विक्रम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह सम्पन्न

भारतीय जीवन दृष्टि से विश्व को परिचित कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया स्वामी विवेकानंद ने – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव  विक्रम विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज और कृषि शिक्षा प्रारंभ करने के लिए किए जाएंगे विशेष प्रयास विक्रम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह सम्पन्न  उज्जैन :  स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन 12 जनवरी को प्रातः 10 : 30 पर किया गया। विश्वविद्यालय के शलाका दीर्घा सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव थे। प्रमुख वक्ता मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय ने की। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर अभिकेंद्रित था।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन डॉ मोहन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का चिंतन विराट है। उन्होंने भारतीय जीवन दृष्टि से संपूर्ण विश्व को परिचित कराने का महत्वपूर्ण कार्य

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन 11 जनवरी 2021

उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 जनवरी 2021 पॉजिटिव आए सैंपल की संख्या = 07 आज दिनांक तक मौत = 103

विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा एमए ह्यूमन राइट्स, बी. फार्मसी और पीएचडी के परिक्षा परिणाम घोषित

भौतिकी अध्यनशाला द्वारा काव्य पाठ का आयोजन ; आयोजन ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जायेगा

भौतिकी अध्यनशाला द्वारा काव्य पाठ का आयोजन   उज्जैन :  भौतिकी अध्ययनशाला , विक्रम विश्वविद्यालय मे फिजिक्स क्लब एवं भौतिकी पूर्व छात्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान मे भौतिकी के पूर्व छात्रों द्वारा विश्व हिन्दी दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव (युवा दिवस) के उपलक्ष्य मे काव्य पाठ का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2021को किया जा रहा है । आयोजन ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जायेगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ लवेश राठौर, श्रीमती कविता अग्रवाल, सुश्री श्रीया राज वैद्य, श्री अरुण सेन, श्री मोहनलाल,  सुश्री रुद्राक्षी पांडे,श्री कन्हैया चौधरी द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा । कार्यक्रम की संयोजिका डॉ स्वाति दुबे एवं सह संयोजक डॉ निश्छल यादव, डॉ गणपत अहिरवार ने सभी आत्मीय जन को ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम मे सम्मिलित होने का आग्रह किया है ।

विक्रम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 जनवरी को

  उज्जैन :  स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह  का आयोजन 12 जनवरी 2021 को प्रातः 10 : 30 को सम्पन्न होगा।  प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा, कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि,  विश्वविद्यालय के शलाका दीर्घा सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे।

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार