Skip to main content

Posts

Showing posts with the label खेल-मनोरंजन

विक्रम विश्वविद्यालय में बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

उज्जैन। दिनांक 21 दिसंबर 2024 को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की शारीरिक शिक्षा  एवं खेल विभाग में संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14 महाविद्यालयों के  खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्घाटन शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र चावरे द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में विभिन्न महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक और व्यवस्थापकों एवं निर्णायकों का स्वागत किया गया। संचालन डॉ.भूषण केकरे द्वारा किया गया। पुरुष वर्ग में अपने-अपने भार वर्ग में जीवन शर्मा, कुलदीप पांचाल, माहिम भताने, युवराज सिंह, लखन पाटीदार, सत्यनारायण चौहान, आशीष कुमार, तनिष्क सोनी, आदित्य शर्मा, हर्ष कुमार यादव व सचिन जाट रहे। साथ ही महिला वर्ग में अपने-अपने भार वर्ग में खुशी नामदेव, शालू राठौड़, निकिता शर्मा, विधी शर्मा, गरिमा मोढ, जया महार एवं विनीता वर्मा रहे।  समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के फाइनेंस ऑफिसर जयेश तोमर रहे एवं निदेशक डॉ वीरेन्द्र चावरे ने खिलाड़ियों को संबोधित कर विजेता एवं उप विजेता...

शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता एशियन चैम्पियनशिप हेतु बिश्केक रवाना

  उज्जैन। किर्गिज़स्तान  की राजधानी बिश्केक में आयोजित एशियन चेस चैंपियनशिप हेतु उज्जैन की चार्वी मेहता बिश्केक के लिए रवाना हो गई। चैंपियनशिप 10 से 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप में भारत की ओर से 4 महिला एवं 4 पुरुष खिलाड़ी शिरकत कर रहे है।  केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में अध्यनरत चार्वी मेहता की गौरवमयी उपलब्धि पर संसद सदस्य पूर्व केन्द्रय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, एम आई सी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, प्रकाश शर्मा, गुजराती समाज के अध्यक्ष संजीव भाई पटेल, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश मीणा, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रदेश सचिव डॉ रुचिका खंडेलवाल सहित विभिन्न खेल सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने एशियन चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

युवा उत्सव में वाणिज्य अध्ययनशाला के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के अध्ययनशाला स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 में 36 विभागों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। इस प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। वाणिज्य अध्ययनशाला के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनमें दिव्यांश शर्मा ने एकल गायन शास्त्रीय और पाश्चात्य प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया, वहीं एन डेविड और शेरन डेविड ने समूह गायन पाश्चात्य में पहला स्थान प्राप्त किया। पाशवी आचार्य ने एकल शास्त्रीय नृत्य में, हर्ष दशलानिया ने एकल वादन (परकुशन) में, प्रतिक बड़ोले ने एकल वादन (नॉन परकुशन) में और परी मिश्रा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष में) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र कुमार भारल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं में कड़ी मेहनत करें, क्योंकि ये केवल अध्ययन के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व निर्माण का अहम हिस्सा बनेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी। व...

मध्य प्रदेश की शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता भारतीय टीम में

शहर की बेटी किर्गिज़स्तान में शह-मात के खेल शतरंज में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी उज्जैन। किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक में 10 से 18 नवंबर तक आयोजित एशियन चेस चैंपियनशिप हेतु स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार द्वारा घोषित 8 सदस्यी भारतीय टीम में उज्जैन की चार्वी मेहता का चयन किया गया है। चैंपियनशिप में भारत की ओर से 4 महिला एवं 4 पुरुष खिलाड़ी शिरकत करेंगे। जिसके अनुसार महिला टीम में मध्यप्रदेश की चार्वी मेहता के अतिरिक्त तमिलनाडु की शेरोंन रचेल अभय, दुर्काशी एम, एजहिलरसी जी का चयन किया गया। यह जानकारी मध्यप्रदेश पैरा चेस एसोसिएशन के प्रदेश सचिव प्रकाश बंसकर ने देते हुए बताया कि,  केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में अध्यनरत चार्वी शहर की पहली खिलाड़ी है जो एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर शहर को गौरवांवित कर चुकी है। चैंपियनशिप विश्व शतरंज महासंघ के नियम अनुसार स्विस पद्धति से व्यक्तिगत व सामूहिक वर्ग में आयोजित की जाएगी। चार्वी इंटरनेशनल मल्लखंब अंपायर व विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्ड से अलंकृत डॉ. आशीष मेहता एवं इंजीनियर तरूश्री मेहता की सुपुत्री है। उल्लेखनीय...

ओ स्त्री तुम बार बार आना - मेधा बाजपेई

✍️ मेधा बाजपेई  वर्ष 2024 की सबसे सफल फिल्मों में से एक स्त्री 2 को एक साधारण श्रेणी में बांधना मुश्किल है, क्योंकि इसमें कई विभिन्न तत्वों का सम्मिश्रण है। यह फिल्म प्रेम कहानी, हॉरर कॉमेडी, और समाज के बदलते स्वरूप को फिक्शन के माध्यम से प्रदर्शित करने वाली एक बेहतरीन कृति है। सीधी कहानी के घुमावदार अर्थ बहुत कुछ कह जाते हैं।“सरकटे का आतंक” की कहानी एक छोटे से गाँव में फैले भूतिया डर और उस पर आधारित मान्यताओं के इर्द-गिर्द घूमती है। गाँव के लोग मानते हैं कि एक अदृश्य शक्ति उन्हें अपनी भेंट चढ़ा रही है, जिससे इस आतंक के बीच, विक्की और उसके दोस्त इस रहस्य की जांच करने का निर्णय लेते हैं। जैसे-जैसे वे सच्चाई के करीब पहुँचते हैं, उन्हें पता चलता है कि यह डर केवल एक पितृसत्तात्मक मानसिकता का परिणाम है। “स्त्री 2” में प्रेम का एक प्रमुख तत्व शामिल है, जो मुख्य रूप से विक्की (राजकुमार राव) और रहस्यमयी स्त्री (श्रद्धा कपूर) के बीच देखा जाता है। विक्की एक साधारण लड़का है, जो रहस्यमयी स्त्री से आकर्षित होता है,और इस हद तक समर्पित है की प्रेम को पाने के लिए एकादशी का व्रत रखता है, छोटे और ...

घूँघट की आड़ से ऑस्कर की दौड़ तक "लापता लेडीज" - बबली चतुर्वेदी

लेखक :- बिपलव गोस्वामी, स्नेहा देसाई व दिव्यनिधि शर्मा निदेशक :- श्रीमती किरण राव मुख्य किरदार :- जया (प्रतिभा राणा) फूल (निताशी गोयल) दीपक (स्पर्श श्रीवास्तक प्रदीप (भास्कर झा) इंस्पेक्टर श्याम (रवि किशन) लापता लेडीज एक दिलचस्प व सामयिक कहानी है जो भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका और उनकी पहचान बनाने के संघर्ष पर प्रकाश डालती है। फिल्म की कहानी की शुरुआत घूँघट प्रथा के कारण  दो नवविवाहित महिलाओं के लापता होने से होती है। जो धीरे- धीर गहरे सामाजिक रूढ़िवादिता को उजागर करते हुए आगे बढ़ती है। वही फिल्म के पुरुष किरदारों में विविधता दिखाई देती है। एक जो महिला सशक्तिकरण के पक्ष में हो, वही दूसरा पक्ष जो विरुध है। कहानी में इतने अतरंगी उतार-चढ़ाव दिखाए गए अंत तक दर्शको को बाँधे रखते है। फूल:- एक सरल, उत्साही, पारिवारिक महिला जो अपने जीवन के उद्‌देश्य व स्वतंत्रता तलाश रही है। उसके किरदार में स्वतंत्रता की भावना व पारिवारिक जिम्मेदारियों दोनो है। अपने संघर्ष के बीच वह साहस और आर दृढ़ता से आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। जया :- एक सशक्त्, आत्मनिर्भर, स्वतंत्र महिला है, ज...

चार्वी मेहता ने राष्ट्रीय चैस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया

उज्जैन। टाटा स्टील एवं टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा टाटानगर, जमशेदपुर में आयोजित चतुर्थ पैरा राष्ट्रीय चैस चैंपियनशिप में एशियन खिलाड़ी चार्वी मेहता ने अंडर 19 वर्ग में स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा बरकरार रखा। उल्लेखनीय है कि, तृतीय पैरा राष्ट्रीय चैस चैंपियनशिप में भी भारी उलटफेर करते हुए चार्वी ने महिला वर्ग में सर्वाधिक मैच जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश पैरा चैस एसोसिएशन के सचिव प्रकाश बंसकर ने बताया कि, जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24 से 28 जून तक आयोजित चैंपियनशिप में चार्वी ने यह उपलब्धि प्राप्त की।  चैंपियनशिप विश्व शतरंज महासंघ के नियम अनुसार स्विस पद्धति से आयोजित की गई। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नवीं में अध्ययनरत चार्वी मेहता चीन में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में शतरंज के दोनों फॉर्मेट में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर शहर एवं प्रदेश को गौरवान्वित कर चुकी है।  राष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश खत्री, राष्ट्रीय आर्बिटर नीरज सिंह कुशवाह, इंटरनेशनल खिलाड़ी ओमप्रकाश कंवल से शतरंज की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त चार्वी को वर्तमान में शतरंज ...

चार्वी मेहता जीतो नेशनल गेम्स में हिस्सा लेगी

उज्जैन।  इंटरनेशनल चैस खिलाड़ी चार्वी मेहता बैंगलोर में 24 से 26 मई तक आयोजित जीतो नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की अगुवाई में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में आयोजित चैंपियनशिप में सम्पूर्ण भारत से 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।  यह जानकारी उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन ने देते हुए बताया कि,  चैंपियनशिप विश्व शतरंज महासंघ के नियम अनुसार स्विस पद्धति से आयोजित की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नवीं में अध्ययनरत चार्वी मेहता चीन में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में शतरंज के दोनों फॉर्मेट में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर शहर एवं प्रदेश को गौरवान्वित करने के साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की  प्रतियोगिताओं में कई पदक प्राप्त कर चुकी है।  राष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश खत्री, राष्ट्रीय आर्बिटर नीरज सिंह कुशवाह, इंटरनेशनल खिलाड़ी ओमप्रकाश कंवल से शतरंज की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त चार्वी को वर्तमान में शतरंज के तकनीकी विशेषज्ञ अरबाज खान द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ...

ओपन अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

उज्जैन। मध्यप्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में उज्जैन डिस्ट्रिक्ट चेस कॉर्पोरेशन एसोसिएशन के द्वारा आयोजित नटखट ओपन अंडर 15 शतरंज स्पर्धा का शुभारंभ नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव  के मुख्य आतिथ्य एवं अ. भा. क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं विक्रम विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य राजेश सिंह कुशवाह के विशेष आतिथ्य में व पार्षद प्रतिनिधि सुनील चावंड, बालकृष्ण पटेल के आतिथ्य में सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक नीरज सिंह कुशवाह के साथ ही भोपाल के अनिल श्रीवास्तव, ललित पाटीदार, इंदौर के नितेश जैन, उज्जैन के मोहित यादव, शिवम जोशी, समर शिप्रे एवं एवं राजस बागदरे ने निर्णायक के रूप में स्पर्धा निर्विवाद संपन्न करवाई। सात चक्र में संपन्न स्पर्धा का प्रथम चक्र बड़े उलट फेर के साथ प्रारंभ हुआ।  प्रथम वरीयता प्राप्त आनंद सिंह कुशवाह को 49वी वरीयता प्राप्त प्रत्यूष महाजन ने मात देकर सनसनी मचा दी। द्वितीय चक्र में प्रत्युष महाजन  तीसरी वरीयता प्राप्त इंदौर के अर्थ तपड़िया के साथ मैच में बराबरी पर रहे। तृतीय चक्र में उज्जैन ...

नटखट शतरंज स्पर्धा 4 फरवरी को

उज्जैन। मध्यप्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में उज्जैन डिस्ट्रिक्ट चेस कॉर्पोरेशन एसोसिएशन द्वारा नटखट अंडर-15 आयु वर्ग की ओपन शतरंज स्पर्धा का आयोजन आज 4 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे से किया जा रहा है। एक दिवसीय रैपिड शतरंज स्पर्धा श्रीनाथ रेस्टोरेंट पर खेली जाएगी। इस स्पर्धा में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सिर्फ 100 खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।  स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से सात चक्र में संपन्न होगी। स्पर्धा में अंडर 15 वर्ग में प्रथम 10 खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अंडर 11, अंडर 9, अंडर 7 एवं बालिका वर्ग में भी प्रथम तीन खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रतीक सिंह तोमर ने दी।

खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डॉ. मेहता खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंपायर मनोनीत

उज्जैन।  विश्व के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों की सूची में शामिल एवं शीर्षस्थ खेल अलंकरण विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्ड से सम्मानित डॉ. आशीष मेहता को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तिरुच्चिरापल्ली में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए  अंपायर मनोनीत किया गया है। यह जानकारी वाणिज्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार भारल ने देते हुए बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अगुवाई में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत मल्लखंब चैंपियनशिप  21 से 23 जनवरी तक आयोजित  की जाएगी। जिसमें विक्रम विश्वविद्यालय, वाणिज्य अध्यनशाला के संकाय सदस्य एवं मल्लखंब के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. आशीष मेहता को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ.मेहता योग एवं मल्लखंब के क्षेत्र में राष्ट्रीय विजेता रहने के साथ ही उत्कृष्ट प्रशिक्षक भी हैं। इनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर चुके हैं। डॉ. मेहता की गौरवमई उपलब्धि पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय, कुलसचिव डॉ अनिल शर्मा,...

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में 17 से 18 जनवरी तक होगा अंतरजिला युवा उत्सव

  17 जनवरी को प्रातः काल उद्घाटन के बाद विभिन्न विधाओं में विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के 7 जिलों के 350 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में अंतरजिला युवा उत्सव 17 से 18 जनवरी 2024 तक सम्पन्न होगा, जिसमें परिक्षेत्र के सात जिलों के लगभग साढ़े तीन सौ विद्यार्थी भाग लेने के लिए उज्जैन आ रहे हैं। युवा उत्सव में 22 विधाओं के अंतर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्सव का उद्घाटन समारोह दिनांक 17 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे स्वर्ण जयंती सभागार में उज्जैन नगर निगम की माननीया सभापति श्रीमती कलावती यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे। उद्घाटन के बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रारंभ होगी। यह जानकारी देते हुए कुलसचिव डॉ अनिल शर्मा एवं डीएसडब्ल्यू प्रो सत्येंद्र किशोर मिश्रा ने बताया कि विभिन्न स्पर्धाएं विक्रम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में स्थित स्वर्ण जयंती सभागार, विधि अध्ययनशाला एवं पत्रकारिता और जनसंचार अध्ययनशाला में सम्पन्न होंगी। स्पर्धा आयोजन के लिए विभिन्न समितियों ...

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में युवा उत्सव 17 से 18 जनवरी तक होगा

22 विधाओं में विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के 7 जिलों के 350 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में अंतरजिला युवा उत्सव 17 से 18 जनवरी 2024 तक होगा, जिसमें परिक्षेत्र के सात जिलों के लगभग साढ़े तीन सौ  विद्यार्थी भाग लेने के लिए उज्जैन आ रहे हैं। युवा उत्सव में 22 विधाओं के अंतर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये स्पर्धाएं विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर में स्थित स्वर्ण जयंती सभागार, शलाका दीर्घा सभागार एवं विधि अध्ययनशाला में सम्पन्न होंगी। स्पर्धा आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जो इस उत्सव के सफल आयोजन के लिए सहयोग करेंगी। उत्सव का उद्घाटन समारोह दिनांक 17 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रारंभ होगी। युवा उत्सव का शेड्यूल

एशियन पैरा गेम्स : चार्वी मेहता शतरंज के दोनों फॉर्मेट क्लासिकल एवं रैपिड चैस में चतुर्थ स्थान पर

उज्जैन। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 8वीं में अध्यनरत एशियन गेम्स में  प्रतिनिधित्व करने वाली शहर की पहली खिलाड़ी चार्वी मेहता ने एशियाई खेलों में उलट - फेर करते हुए शतरंज के दोनों फॉर्मेट वूमेंस टीम स्टैंडर्ड एवं वूमेंस टीम रैपिड में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर शहर एवं प्रदेश को गौरवांवित  किया।  चीन से भारत आगमन पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत सरकार के अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं आम जनता ने विजेता खिलाड़ियों का ऐतिहासिक स्वागत किया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। यह जानकारी उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन ने देते हुए बताया कि, चार्वी ने इस चैंपियनशिप में चीन की खिलाड़ी शियाओदी झांग, युई झांग तथा फेइंग चेन, फिलिपिंस की खिलाड़ी जीन ली नसीता तथा ईरान की खिलाड़ी फातेमे बयात को शह -...

डॉ. मेहता गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में अंपायर की भूमिका निभाएंगे

उज्जैन। विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी तथा विक्रम विश्वविद्यालय वाणिज्य अध्ययनशाला के संकाय सदस्य डॉ. आशीष मेहता गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में अंपायर की भूमिका निभाएंगे। हाल ही में विश्व के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों की सूची में शामिल डॉ. मेहता प्रदेश के एकमात्र अंपायर है जिन्होंने लगातार दो वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंपायर की भूमिका का निर्वहन कर उज्जैन व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह जानकारी वाणिज्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार भारल ने देते हुए बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं भारतीय ओलंपिक संघ की अगुवाई में आयोजित नेशनल गेम्स के अन्तर्गत मल्लखंब चैंपियनशिप  26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। जिसमें मल्लखंब के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. आशीष मेहता को भारतीय ओलंपिक संघ व मल्लखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ.मेहता योग एवं मल्लखंब के क्षेत्र में राष्ट्र के शीर्षस्थ खिलाड़ी रहने के साथ ही उत्कृष्ट प्रशिक्षक भी हैं। इनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर चुके हैं। शुभम चौऋषिया ने बताया कि, डॉ. मेहता की गौरवमई उ...

एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए चार्वी मेहता हुई चीन रवाना

उज्जैन। चीन में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने के लिए शहर की प्रतिभा संपन्न शतरंज खिलाड़ी कु. चार्वी मेहता 15 अक्टूबर को नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना हो गई। चैंपियनशिप 22 से 28 अक्टूबर तक चीन के हांगझू शहर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन में देते हुए बताया कि, चैंपियनशिप में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में चेन्नई में भारतीय टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भारत के 13वें ग्रैंड मास्टर दीपन चक्रवर्ती, 31वे ग्रैंड मास्टर श्याम सुंदर एवं महिला ग्रैंड मास्टर सिरिजा शेषाद्री सहित कई इंटरनेशनल मास्टर शतरंज खिलाड़ियों द्वारा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को विशेष टिप्स देने के साथ ही दिमागी कौशल का संतुलित एवं समन्वित उपयोग करने के दिशा निर्देश भी दिए। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारत के 13वें ग्रैंड मास्टर दीपन चक्रवर्ती से शतरंज की बारीकि...

विक्रम विश्वविद्यालय के दल का राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में द्वितीय स्थान पर चयन

हिंदी अध्ययनशाला की विद्यार्थी वंशिका कुम्भकार ने राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा में दिलाया गौरव  उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय की हिंदी अध्ययनशाला की छात्रा कु. वंशिका कुम्भकार ने दिनांक 13 से 14 अक्टूबर तक जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर गौरव दिलाया। इस स्पर्धा में विक्रम विश्वविद्यालय का दल उपविजेता रहा है। विक्रम विश्वविद्यालय के दल में कु. वंशिका कुम्भकार, किरण भट्ट, विधि मोदी, चेतना राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान पर विजेता रहीं। अब ये छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर की शतरंज स्पर्धा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में मुंबई में आगामी नवंबर माह में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।  वंशिका कुंभकार की इस सफलता के लिए विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय, हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई और मंगलकामनाएं दीं।

विक्रम विश्वविद्यालय में हुई जिला स्तरीय कबड्डी स्पर्धा

फाइनल में उतरीं दोनों टीमें शासकीय महाविद्यालय बड़नगर का दल विजेता और माधव कला और वाणिज्य महाविद्यालय उज्जैन का दल उपविजेता रहा उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की शारिरिक शिक्षा एवं खेल  अध्ययनशाला द्वारा आज जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उज्जैन जिले की 16 टीमों ने भाग लिया। इसमें शासकीय महाविद्यालय बड़नगर विजेता रही। शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय उज्जैन की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता दलों को विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री प्रज्ज्वल खरे, कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेल अध्ययनशाला के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर वीरेंद्र चावरे द्वारा पुरस्कृत किया गया।  विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजर से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया। विजेता टीम - शासकीय महाविद्यालय बड़नगर अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो एस. के. मिश्रा, डॉ. निश्चल यादव, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी आर.के. कौर...

एशियन गेम्स में भारत का नेतृत्व करेगी मध्य प्रदेश की चार्वी मेहता

शहर की बेटी ने शह-मात के खेल शतरंज में इतिहास रचा  एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली उज्जैन की पहली खिलाड़ी  उज्जैन। उज्जैन की चार्वी मेहता शह-मात के खेल शतरंज में इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम का नेतृत्व करेगी। एशियन गेम्स 22 अक्टूबर से चीन के हांगझोऊ शहर में खेलें जायेंगे, जिसके लिए पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने आज भारतीय शतरंज टीम की घोषणा की। जिसके अनुसार महिला एवं पुरुष टीम में 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिला टीम में मध्य प्रदेश की चार्वी मेहता के अतिरिक्त तमिलनाडु की राजू प्रेमा कनिश्री  एवं शेरोंन रचेल अभय तथा पुरुष टीम में महाराष्ट्र के शशिकांत कुटवाल एवं आंध्र प्रदेश के अक्की सेट्टी एवं अरिगल नवीन कुमार का चयन किया गया है। यह जानकारी उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन में देते हुए बताया कि, केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 8 वी में अध्ययनरत चार्वी शहर की पहली खिलाड़ी है जो एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर शहर को गौरवान्वित कर रही है। 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित एशियन गेम्स विश्व शतरंज महासंघ के नियम अ...

चार्वी मेहता राष्ट्रीय चैस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी

उज्जैन। अहमदाबाद में आयोजित 37 वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स चैस चैंपियनशिप में केंद्रीय विद्यालय, उज्जैन की प्रतिभावान खिलाड़ी चार्वी मेहता मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। यह जानकारी उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन में देते हुए बताया कि 20 से 28 सितंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में देश के विभिन्न प्रांतों से 19 वर्ष आयु समूह के 400 से अधिक खिलाड़ी एवं अधिकारी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप विश्व शतरंज महासंघ के नियम अनुसार स्विस पद्धति से 11 चक्रों में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय की इससे पूर्व भी चार्वी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक प्राप्त करने के साथ ही तृतीय फिजिकली चैलेंज्ड राष्ट्रीय चैस चैंपियनशिप में महिला वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर शहर को गौरवान्वित कर चुकी है। चार्वी  को शतरंज खिलाड़ी व तकनीकी विशेषज्ञ अरबाज खान एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी श्री ओम प्रकाश कंवल द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार