Skip to main content

कोविड परीक्षण का आंकड़ा 1 करोड़ के पार ; 4.24 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए, जो सक्रिय मामलों से 1.7 लाख ज्यादा हैं ; देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,53,287


कोविड परीक्षण का आंकड़ा 1 करोड़ के पार

कोविड प्रयोगशालाओं की कुल संख्या 1,100 से ज्यादा हुई

4.24 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए, जो सक्रिय मामलों से 1.7 लाख ज्यादा हैं

राष्ट्रीय स्तर पर सुधार की दर बढ़कर 60.86 प्रतिशत हुई



दिनांक : 06 JUL 2020 6:01PM Delhi

 


कोविड परीक्षण के मामले में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और इसका आंकड़ा 1 करोड़ के स्तर से ज्यादा हो गया है।


इससे केन्द्र सरकार और राजों/ संघ शासित क्षेत्रों की अनुवर्ती उपायों के साथ व्यापक जांच और “परीक्षण, पता लगाना, उपचार” की रणनीति की अहमियत का पता चलता है।


पिछले 24 घंटों के दौरान 3,46,459 नमूनों का परीक्षण हुआ। इस प्रकार अभी तक कुल 1,01,35,525 नमूनों का परीक्षण हो चुका है।


देश भर में परीक्षण प्रयोगशालाओं के नेटवर्क के निरंतर विस्तार के सहारे ही यह उपलब्धि संभव हुई है। अब लोग 1,105 से ज्यादा प्रयोगशालाओं में कोविड परीक्षण करा रहे हैं। इनमें से 788 सरकारी प्रयोगशालाएं हैं और 317 निजी क्षेत्र की हैं। प्रयोगशालाओं द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न प्रकार के कोविड-19 परीक्षण इस प्रकार हैं :


• रियल टाइम आरटी पीसीआर आधारित प्रयोगशालाएं : 592 (सरकारी : 368 + निजी : 224)


• ट्रूनैट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं : 421 (सरकारी : 387 + निजी : 34)


• सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं : 92 (सरकारी : 33 + निजी : 59)


 


भारत सरकार द्वारा राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों के साथ मिलकर कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए निरंतर तथा केन्द्रित प्रयासों से आज स्वस्थ होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,24,432 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, कुल 15,350 मरीज स्वस्थ हो गए।


सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,71,145 ज्यादा है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर सुधार की दर बढ़कर 60.86 प्रतिशत हो गई है।


सक्रिय मामलों की संख्या 2,53,287 के स्तर पर है और सभी सक्रिय मामले स्वास्थ्य निगरानी में बने हुए हैं।


कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी, दिशा-निर्देश और परामर्श के लिए नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIA। देखें।


कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवाल technquery.covid19@gov.in और अन्य सवाल ncov2019@gov.in तथा @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं।


कोविड​​-19 पर किसी भी प्रश्न के संबंध में कृपया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। कोविड-19 पर राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं