Skip to main content

निर्वाचन आयोग ने 21 मई 2020 को महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्यों (विधायकों) द्वारा महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया


निर्वाचन आयोग




चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र में विधायकों द्वारा विधान परिषद्  की 9 रिक्त सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की व्यवहार्यता से संबंधित मामले की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा,निर्वाचन आयुक्तों  श्री अशोक लवासा और श्री सुशील चंद्रा के साथ अमरीका से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुए।


महाराष्ट्र में 24 अप्रैल 2020 को विधानपरिषद् की नौ सीटें रिक्त हुईं(अनुलग्नक ए)। निर्वाचन आयोग ने 03 अप्रैल 2020 को कोविड से उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर अगले आदेश तक चुनाव स्थगित करने के लिए अनुच्छेद 324 के तहत एक आदेश जारी किया।


निर्वाचन आयोग को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव का 30 अप्रैल, 2020 का लिखा एक पत्र मिला है, जिसमें, उन्होंने महामारी को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों की जानकारी दी है और कहा कि राज्य सरकार के आकलन के अनुसार विधान परिषद् की रिक्त नौ सीटों पर  सुरक्षित माहौल में चुनाव कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग को आश्वासन दिया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि चुनाव सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वच्छ स्थितियो में कराए जांए तथा इसके लिए सक्षम अधिकारियों द्वारा लागू किए गए अन्य उपायों का भी अनुपालन हो।


लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों की आवाजाही की अनुमति से संबधित केंद्रीय गृह मंत्रालय के 29 अप्रैल 2020 के आदेश का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने कहा है कि वह चुनाव कराते समय गृह मंत्रालय के इन आदेशों के पालन का पूरा ध्यान रखेगी।


मुख्य निर्वाचन आयुक्त को महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से 30 अप्रैल 2020 को लिखा एक डीओ पत्र भी प्राप्त हुआ है जिसमें राज्य में विधान परिषद् की रिक्त सीटों पर चुनाव कराने की व्यवहार्यता के बारे में हैं। पत्र में राज्यपाल ने यह भी कहा है कि श्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने 28 नवंबर, 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार पद की शपथ लेने के छह महीने की अवधि के भीतर यानी 27 मई, 2020 या उससे पहले उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा या विधानमंडल का सदस्य बनना जरुरी है। उन्होंने यह भी लिखा है कि जमीनी स्तर पर अब स्थितियों ठीक हैं सरकार द्वारा दी गई छूट के बाद से इसमें सुधार होता दिखाई दे रहा है। इसलिए, पूरी स्थिति को ध्यान में रखते हुए, निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया है कि चुनाव कराने के तौर-तरीकों पर विचार किया जाए।


निर्वाचन आयोग ने  विभिन्न राजनीतिक दलों- महाराष्ट्र विधानमंडल कांग्रेस पक्ष, शिव सेना विधी मंडल पक्ष, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से उक्त चुनाव कराए जाने के बारे ​में किए गए अनुरोध का भी संज्ञान लिया। 


उपरोक्त सभी को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने ऐसी अप्रत्याशित परिस्थितियों में पिछले उदाहरणों की समीक्षा की जब उसने पूर्व प्रधानमंत्रियों के मामलों में 1991 में पी.वी. नरसिम्हा राव,1996 में एचडी देवेगौड़ा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री (जैसे 1991 में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत,1997 में बिहार की मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, 1993 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विजय भास्कर रेड्डी तथा 2017 में उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री उत्तर और  2017 में  नागालैंड के मुख्यमंत्री के संबंध में समान संवैधानिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपचुनाव कराए थे।


इन सभी बातों को ध्यान में रखने के बाद, आयोग ने महाराष्ट्र में उक्त द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया है। चुनाव की अनुसूची का विवरण अनुबंध बी में संलग्न है।


       आयोग ने यह भी निर्णय लिया कि केंद्रीय गृह सचिव, जो आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत  राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष हैं, को अधिनियम के प्रावधानों के तहत चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया का सुचारु संचालन सु​निश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करना चाहिए।


आयोग ने मुख्य सचिव को राज्य से एक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव कराने की व्यवस्था करते समय कोविड19 के बारे में दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जाए। आयोग ने इस चुनाव के लिए महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आयोग ने अगले सप्ताह में पूर्व में स्थगित किए गए अन्य चुनावों की समीक्षा करने का भी निर्णय लिया है।


अनुलंग्नक ए (रिक्तियों की सूची)
















































   क्रमांक



सदस्यों का नाम 



सेवानिवृति की तिथि



1.



गोरे, नीलम दिवाकर



 


 


 


 


24.04.2020



2.



टाकले, हेमंत प्रभाकर



3.



ठाकुर आनंद राजेंद्र



4.



वाघ स्मिता उदय



5.



देशमुख पृथ्वि राज सायाजीराव



6.



पासवस्कर, किरण जगन्नाथ



7.



अदसाद, अरुण भाउ जनार्दन



8.



रघुवंशी, चंद्रकात बेतसिंह



9.



राठौड़, हरिसिंह नासरू



 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


अनुलग्नक बी



















































क्र. सं.



कार्यक्रम



तारीख




  1.  



अधिसूचना जारी



4 मई 2020 मई सोमवार  




  1.  



नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख



11 मई 2020  (सोमवार)




  1.  



मत पत्रों की जांच का काम 



12 मई 2020(मंगलवार ) 




  1.  



नाम वापस लेने की आखिरी तारीख



14 मई 2020 (वृहस्पतिवार)




  1.  



मतदान की तारीख 



21मई 2020 (वृहस्पतिवार)




  1.  



मतदान का समय



सुबह 09:00 बजे से शाम  04:00 बजे तक




  1.  



मतगणना



21 मई 2020 (वृहस्पतिवार) शाम पांच बजे




  1.  



तारीख जिससे पहले चुनाव संपन्न होने जाने हैं



26 मई 2020



Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं