कोरोनावायरस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान निरन्तर
उज्जैन। कोरोनावायरस के संक्रमण से प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री लालजी टंडन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में व्यापक जागरूकता अभियान विगत दो सप्ताह से निरन्तर जारी है। उज्जैन संभाग में विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति प्रो बालकृष्ण शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत विक्रम परिक्षेत्र के सात जिलों के दो सौ से अधिक महाविद्यालयों, अध्ययनशालाओं एवं संस्थानों के माध्यम से शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों तक इस संक्रामक बीमारी की रोकथाम, बचाव और ऐतिहात के उपायों के लिए प्रामाणिक वेबसाइटों से ली गई तथ्यात्मक सूचनाएं पहुँचाई जा रही हैं। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा कोविड 19 पर अंकुश के लिए साढ़े पांच लाख से अधिक तथ्यपरक संदेश भेजे गए हैं।
प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा, कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने बताया कि सभी संस्था प्रमुखों, विद्यार्थियों और जनसामान्य से अनुरोध किया गया है कि वे कोविड -19 के संक्रमण की रोकथाम, ऐतिहात के उपायों और जागरूकता के लिए जरूरी दिशानिर्देशों के लिए इस लिंक पर जाएँ:
सभी से आग्रह किया गया है कि निम्नलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध कोविड 19 से सम्बंधित वस्तुपरक प्रचार प्रसार सामग्री व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित करें :
मध्यप्रदेश शासन, स्वास्थ्य मंत्रालय :
भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय :
विश्व स्वास्थ्य संगठन :
यूनिसेफ :
भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments