उज्जैन 21 अप्रैल। नीलगंगा थाने में पदस्थ पुलिस के जांबाज अधिकारी यशवंत पाल का कोरोना वायरस संक्रमण होने के बाद आज उपचार के दौरान इन्दौर में दु:खद निधन हो गया। संभागायुक्त श्री आनन्द कुमार शर्मा एवं कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने पुलिस अधिकारी श्री पाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई में उनके द्वारा पूरे मनोयोग एवं निडरता से कार्य किया गया। संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सभी लोग उनके साथ हैं।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments